 झूठी उम्मीद, एयर फ़्रांस उड़ान दुर्घटना का मलबा नहीं मिला, खोज जारी। शुक्रवार, जून ५, २००९ फ़्रांसीसी और ब्राज़ीली दलों ने बातों की पुष्टि करी कि उन्हें एयर फ़्रांस फ़्लाइट ४४७ का मलबा नहीं मिला। एयर बस ए ३३० जिसमें २२८ लोग थे १ जून को एटलांटिक महासागर के ऊपर रेडार से गायब हो गई। ब्राज़ीली वायुसेना ने पहले वक्तव्य जारी किया था कि जून २ को मिला मलबा गायब हुए विमान का है। पर अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह उस विमान का नहीं है। २ जून को ब्राज़ील वायु सेना ने पुष्टि की थी कि उसे एक सीट और लाइफ़ जैकिट पानी में तैरते हुए मिले थे। एक तेल का रिसाव जिसे गायब विमान का समझा जा रहा था उसकी पुष्टि हो चुकी है कि वह दूसरे जहाज़ का है। ईंधन होने की वजह से यह समझा जा रहा था कि जहाज़ में आग या कोई विस्फोट नहीं हुआ है। स्पैनिश अखबार एलमैंडो ने एयर कौमेट के पायलट, जो की उस समय एटलान्टिक महासागर पर उड़ रहा था, को कहते सुना कि उसने आसमान में एक सफ़ेद रौशनी देखी। उड़ान ४४७ के गायब होने से कुछ दिन पहले २७ मैइ को भी एयर फ़्रांस की दूसरी उड़ान जो अर्जेन्टीना से ऐरिस जा रही थी उसमें विस्फ़ोटक होने की धमकी मिली थी जो बाद में गल साबित हुई। फ़्रेन्च ब्यूरो पूछताछ और विश्लेषण नागरिक उड्डयन (बी ई ए) जाँच के कार्य में प्रमुख भूमिका निभा रहा है और अब तक वह साबित कर चुका है...
