अबू ग्राएब तस्वीरों की प्रमाणिकता की पुष्टि।
बृहस्पतिवार​,फ़रवरी१६,२००६
द आस्ट्रेलियन ने आज खबर दी कि पेन्टागन न आस्ट्रेलियाई टी.वी.  नेटवर्क एस बी एस द्वारा प्रसारित तस्वीरों की प्रमाणिकता की पुष्टी की है। कुछ मीडिया के लोगों के दावों को खारिज करते हुए एस बी एस देटलाइन के कार्यकारी उत्पादक माइक कैरी ने कहा कि कार्यक्रम के शोधकर्ताओं ने अबू ग्राएब कैदी दुराचार के ऐसे मामले ढूँढे हैं जिन्हें अमरीकी अधिकारियों ने संबोधित नहीं किया। उन्होंने एस बी एस की इन नई तस्वीरों को पिछली प्रसारित तस्वीरों के मुकाबले आकस्मिक उन्नति बताया। कैरी ने कहा कि अगले हफ्ते के कार्यक्रम में अमरीकी सैनिकों का साक्षात्कार दिखाया जाएगा।एक साक्षात्कार उस सैनिक का है जिसे कैदी दुराचार के अंतर्गत सज़ा हुई है और दूसरी एक पूर्व सैनिक की है जो अपराध का गवाह है। द वाशिंग्टन पोस्ट ने एस बी एस के सुझाव पर यह महसूस किया कि कई समाचार पत्रों ने जिनमें वह भी शामिल है, अनेक ऐसी तस्वीरें छापी हैं जो उनके पास हैं। आगे इनके न छापने का कारण समझाते हुए वाशिंग्टन पोस्ट ने कहा कि इन तस्वीरों में बहुत ज़्यादा नंगापन है इसलिये इन्हें नहीं छापा गया। अमरीका इंटरनेट समाचार साइट सैलौन ने कछ तस्वीरें छापी हैंजो उन्होंने रोक रखी थीं। उन्हेंने यह भी माना कि उनके पास जो अबू ग्राएब कदी दुराचार शोषण में हुई आन्तरिक कैदी जाँच की एक फ़ाइल और दस्तावेज़ हैं। सैलौन ने यह अनुभव किया कि अपराधिक जाँच कमन की कुछ फ़ाइलों में उन सी आई ए एजेंटों का उल्लेख है जिन्होंने अबू...
