 हैती बचाव कार्य जारी, उत्तरजीवियों में बढ़ती असुरक्षा। शुक्रवार​,जनवरी १९,२०१० पिछले दिनों आये ७.० मैग्निट्यूड के बाद उत्तरजीवियों मे जेल से भागे कैदियों के कारण हो रही है। संयुक्त राष्ट्र हैती अभियान के कार्यरत अध्यक्ष ने आशंका जताई कि पूर्ण पुर्ननिर्माण में कई दशक लग सकते हैं। १२ जनवरी को आये भूकंप में दो लाख लोगों की जानें गईं और लगभग १५ लाख लोग बेघर हुए। संयुक्त राष्ट्र के हैती में उपाध्यक्ष ने एजेंसी फ़्रांस प्रेस समाचार एजेंसी को बताया कि जो अमरीकी राहत सामग्री के लिये लाइन बनाकर खड़े होते हैं वे कभी कभी उग्र हो जाते हैं। राहत देश के लिये ज़रूरी है पर अनेक बार यह असुरक्षा का कारण बन जाती है और इस कारण खाना वितरण की जगह पर गड़बड़ हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि हम पर्याप्त मात्रा में खाना, पीने का पानी लोगों को दें और सुरक्षा प्रदान करें। हम में से कोई भी संतुष्ट नहीं होगा चाहे हम जितना भी करें क्योंकि काम बहुत है। हमें अच्छा और तेज़ी से काम करना है और यह एक बड़ी चुनौती है। हैती के राष्ट्रीय पुलिस अध्यक्ष मारियो ऐनड्रसोल बिजली गुल होने के समय इसका फ़ायदा कुछ गुंडों ने उठाया और लोगों को लूटा और छोटी लड़कियों का बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि ७००० कैदी जेल से भाग गये हैं। आज ये आज़ाद घूम रहे हैं। सुरक्षा की स्तिथी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हैती पुलिस के अनेक कर्मचारी मारे ग​ए या लापता हैं। इससे पुलिस दल कमज़ोर...
