 चाइल में फरवरी में आये भूकंप के बाद के पुर्ननिर्माण की विकिन्यूज द्वारा जांच रविवार, अक्टूबर 24, 2010 विकिन्यूज ने पिचिलेमू, चाइल में आये विनाशकर्ता भूकंप के आने के 8 महिने के बाद उससे आयी तबाही और उसके बाद पुर्ननिर्माण के कार्यों की जांच की। फरवरी 17 को को आये भूकंप और उसके बाद आये सुनामी ने पिचिलेमू की तटीय सडकें और सबसे पुरने गांव पुरी तरह से नष्ट कर दिये थे। चाइल के ओ हिगिन्स प्रांत में पिचिलेमू एक तटीय शहर है। यहां दक्षिण अमरीका की सबसे अच्छी सर्फिंग योग्य स्थल है। यहां के मेयर रोबर्टों कारडोवा कैरिएटो हैं जिन्हें तीन मेयरों की बर्खास्तगी के बाद शहर के सभासद ने सन् 2009 में नियुक्त किया। पिचिलेमू का इलाका 7491 वर्ग कि०मी० में फेला हुआ है। इसमें कम से कम 24 गांव है। सिरूएलोस, रौडेलो और सस्पिनिल्लो (अन्तिम दो को 11 मार्च के भूकंप के कहर का सामना करना पडा था।) पिचिलेमू हिगिन्स का सबसे लोकप्रिय तट है गर्मियों में यहां बहुत सैलानी आते है। भूकंप शनिवार को 7 फरवरी 2010 स्थानीय समय 3:34 (6:34 यू०टी०सी०) पर आया। उस समय लगभग सभी चाइली सो रहे थे। कुछ घंटो पहले हजारों लोग पिचिलेमू आये थे। एक चाइली छात्र डिएगो गे्रज ने विकिन्यूज को बताया कि घर झूम रहा था और मुझे लगा कि मै गिर जाऊँगा। जिस समय भूकंप आया तो अनेक सैलानी भूकंप आने पर शहर में भाग गये पर अनेक सैलानी ला क्रुज हिल और पुइब्लों डी ब्यूडास के गांव में रूके। यह शहर का सबसे ऊँचा इलाका...
