 टूर डी फ्रांस रविवार, जुलाई 8, 2007 लंदन, इंगलैण्ड! दो दिनों में दूसरी बार सूर्य और लोगों की भीड़ ने आगे बढ़कर टूर डी फ्रांस का लंदन में स्वागत किया। प्रोत्साहन और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भीड़ ने डेविड मिलर को ग्रीनविच में आगे निकलते देखा किंतु वह अंतिम पड़ाव से 50 किमी0 की दूरी पर पिछड़ गया। आस्ट्रेलिया के रौबी मेक्इवान ने हरी जर्सी जीती और फेबिना कैन्सेलारा ने पीली जर्सी पर कब्जा जमाये रखा। पूरे चरण में ब्रिटेन के मार्क कवेन्डिश को उसकी साइकिल ने परेशान किया! मिलर को किंग आॅफ द माउन्टेन होने की पोल्का डौट जर्सी मिली। जुबली गार्डन का माहौल समारोह शुरू हुआ जब करवाँ मॉल से 8ः30 बजे निकला। जो लेग जल्दी आए थे उन्हे नृत्य की धुनों, विशाल गायों, फ्रांसीसी प्रोत्साहनापूर्ण शब्दों ने जगा दिया। जब दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे तो गुज़रते हुए लोगों से उन्होंने फोटोग्राफी और साइकलिंग के बार में बात की। बच्चे यह सब देखकर हैरान हो रहे थे। कार्यकर्ताओं को कहते सुना गया कि सड़को पर कारें न होने से काम जल्दी ओर आसान हो जाता है। पुलिसकर्मियों को व्यवहार भी मित्रतापूर्ण था। ब्रिटिश बौबीज़ ने फ्रांसीसी गाड़ियों में सवारी की और फ्रांसीसी आरजेंटस ने ब्रिटीश गाड़ियों में सवारी की। फ्रांसियों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और रंगीन बना दिया। जैसे जैसे समारोह के शुरू होने का 10:30 बजे का समय नज़दीक आ रहा थ वैसे वैसे भीड़ बढ़ती गई। पत्रकारों और सहायक गाड़ियों की भरमार थी। जैसे ही बिग बेन ने 10:30 बजे का...
