अमरीका का नेशनल ट्रांसपोर्टेश सेफ़टी बोर्ड तहकीकात कर रहा है कि इस महीने के शुरू में एक और एयर फ़्रांस ए ३३० जिसमें ये नई ट्यूबें लगी थीं उसमें भी यही समस्या आई थी जब वह इटली जा रहा था।
संयुक्त राज्य अमरीका नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी के फ़ौरेन्सिक बोर्ड के पूर्व विशेषग्य फ़्रैंड सियैको ने कहा कि लाशों की हड्डियाँ टूटी हुई हैं यह इस बात का संकेत हैं कि जहाज़ हवा में ही टूट गया था और जहाज़ के इतने बड़े टुकड़े देखने से यह और भी स्पष्ट हो जाता है।
फ़्रेन्च ब्यूरो पूछताछ और विश्लेषण नागरिक उड्डयन (बी ई ए) जाँच के कार्य में प्रमुख भूमिका निभा रहा है और अब तक वह साबित कर चुका है कि जिस इलाके में विमान गायब हुआ था वहाँ तूफ़ान आया हुआ था और विमान से आए स्वचलित संदेश असंगत गती और सिस्टम विफ़लता की ओर संकेत देते हैं।
पिटौट ट्यूब्ज़ जो कि हवाई जहाज़ की गति को नापते हैं, को जहाज़ के ध्वंस होने का एक कारण समझा जा रहा है।

