यू०एस०जी०एन० ने बताया कि 27 फरवरी को आये 8.8 भूकंप के बाद बुधवार को 6.5 मैगनीटयूट के भूकंप के बाद झटके चाइल में आये।
युनिवर्सिदाद डी चाइल ने इसका केन्द्र प्रशांत महासागर में कौन्स्टीशिअन शहर के लगभग 153 कि०मी० उत्तर-पश्चिम में बताया।
भूकंप ने पिचिलेमू शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित इमारतों, पोस्ट ऑफिस इत्यादी को नष्ट कर दिया। शहर के आबादी वाले इलाके को पहले कम नुकसान हुआ था किन्तु बाद में आने वाले सुनामी ने उसे नष्ट कर दिया।
इसके झटके मेलीपिला (सेन्टिएगो मेट्रोपौलिटन रीजन), पिचिलेमू (ओ हिगिन्स रीजन) और रेंकागआ (ओ हिगिन्स रीजन) में महसूस किये गये।
दूसरा झटका स्थानीय समय 02:21 (05:21 यू०टी०सी०) रैन्कागुआ के दक्षिण-पश्चिम से 18 कि०मी० की दूरी पर आया। इसकी गहराई 908 कि०मी० ओर मैग्निटयूड 401 था।
स्थानीय समय 04:31 (07:31 यू०टी०सी०) को तीसरा झटका आया। यह 403 मैग्निटयूड और 65.1 कि०मी० गहराई पर आया। हय तालका मौल क्षेत्र के उत्तर पश्चिम में 34 कि०मी० की दूरी पर आया।
आखरी झटका स्थानीय समय 05:19 (08:19 यू०टी०सी०) पर आया। यह 5.6 मैग्निटयूड और 41.9 कि०मी० की गहराई पर आया। यह पिचिलेमा के दक्षिण से लगभग 30 कि०मी० पर आया। ओ०एन०ई०एम०आई० के अनुसार किसी के क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है।
अमरीका के भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह भूकंप 5.4 तीव्रता का था और इसकी गहराई 35 कि०मी० थी। यह भूकंप क्यूरिया मौला क्षेत्र के उत्तर पश्चिम में 60 कि०मी० की दूरी पर आया।
