अबू ग्राएब जेल में सैनिकों के साथ दुराचार की आस्ट्रेलियाई टी वी स्टेशन ने नई तस्वीरें जरी की हैं। 
अमरीका के सैनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुच ही महीनों में अबू ग्राएब जेल बन्द हो जाएगी और कैदियों को ईराक की दूसरी जेलों में भेज दिया जाएगा। करीब ४५०० कैदियों को नये शिविर क्रौपर भेज दिया जाएगा जो खास इसी लिए बनाया गया है। 
लेफ़्टिनेंट कर्नल केइव-केविन कर्री ने बताया कि कोई तिथी तय नहीं की गई है लेकिन योजना है कि दो तीन महीनों में कर लिया जाएगा। 
कार्यकारी निर्माता माइक कैरी ने कहा कि "देटलाइन​" के पास कई सौ तस्वीरें हैं जो अत्याचार होते हुए दिखाती हैं। पर उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके पास तस्वीरें कहाँ से आईं। 
पेंटागन के सुरक्षा विभाग ने इस बात से इन्कार किया कि किसी प्रकार के दुरुपायों की आग्या दी गई है। 
जौर्डन अकेले अमरीकी सैनिक हैं जिन पर मुकद्दमा चला। इसमें पहले ग्यारा सैनिकों को १० साल की सज़ा हो चुकी है। 
मुकद्दमे की जाँच के दौरान जेल के अंदर ली गई तस्वीरें और विडियो न्यायालय को दिये गए। ये तस्वीरें साल २००४ में दुनिया के लिए जारी की गयी थीं, जिससे लोगों को पता चल सके कि जेल में क्या हो रहा है। 
अबू ग्रायब जेल कांड के बाद मानव अधिकार वाच ने एक रिपोर्ट अमरीकी सिपाहियों के ईराकी कैदियों के प्रति रवैइये की छापी। उस्में कहा गया कि कैदियों को यात्नाएँ और अन्य शोषण को सही और प्राधिकृत माना जाता है। 
