चाइल विश्विद्यालय भू- वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकम्प का केन्द्र पिचिलेमू के दक्षिण में 25 कि०मी० की दूरी पर था। और यह मार्च 11 को आये भूकम्प के बाद के आने वाले भूकंपीय झटकों का हिस्सा है। इसकी तीव्रता 5. 6 और गहराई 7. 3 कि०मी० थी। 
ओ०एम०ई०एम०आई० ने बताया कि भूकम्प मेट्रोपौलियन रीजन और बाओ बाओ के बीच में आया और कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई। 
विकीन्यूज के संवाददाता डिएगो ग्रेज ने बताया कि ये बाद के झटके पिचिलेमू में साफ महसूस किये जा सकते थे। ये झडके करीब 10 सेकेण्ड तक चले। सीस्मोलौजिकल सेवा ने कहा कि ये फरवरी में आये भूकंप के विलम्ब से आये बाद के भूकंपीय झटके है। 
27 फरवरी को रेडियों एन्ट्रो ओलास ने खबर दी कि सुनामी की वजह से पिचिलेमू का सबसे लोकप्रिय तट पुंटा डी लोबोस में भारी क्षति हुई है। वहां के एक होटल मालिक एन्ट्रे मान ने कहा सुनामी ने उस इलाके की सारी इमारतें नष्ट कर दी है। 
आखरी झटका स्थानीय समय 05:19 (08:19 यू०टी०सी०) पर आया। यह 5. 6 मैग्निटयूड और 41. 9 कि०मी० की गहराई पर आया। यह पिचिलेमा के दक्षिण से लगभग 30 कि०मी० पर आया। ओ०एन०ई०एम०आई० के अनुसार किसी के क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है। 
युनिवर्सिदाद डी चाइल ने इसका केन्द्र प्रशांत महासागर में कौन्स्टीशिअन शहर के लगभग 153 कि०मी० उत्तर-पश्चिम में बताया। 
शनिवार को चाइल में 8. 8 मैग्निट्यड का भूकम्प आया। इसमें 214 लोगों की मौत हो गयी और बहुत संरचनात्मक क्षति हुई। 
