प्रासाक्ष्यों ने लंदन ओलंपिक मशाल रीले को घेरारविवार, 06, अप्रैल, 2008	लंदन इंगलैंड में 31 मील की ओलंपिक रिले के दौरान मैट्रोपोगलटन पुलिस अधिकारियों ने लगभग 25 लोगों को हिरासत में लिया।	मशाल रिले वैम्बले स्टेडियम से शुरू हुई जहां मशाल के अपने मार्ग पर आते ही प्रदर्शनकारियों ने झेंडे लहराये व शोर मचाया। इसके बाद प्रदर्शन और नाटकीय हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने आग बुझाने के यंत्र से मशाल को बुझाने का व टी बी प्रस्तुत कर्ता कोन्नीहक के हाथों में से लैडब्रोक ग्रोव में मशाल छीनने का प्रयास किया। दोनो प्रयास असफल रहे व पुलिस अधिकारियों और मशाल की सुरक्षा टीम के सदस्यों द्वारा रोक लिये गये।	मशाल अपने मार्ग पर चलती रही कई सौ दर्शकों के द्वारा देखे जाने के लिए और साथ ही चलता रहा चाईना में मानव अधिकारों के मुददों पर समूहों द्वारा मौखिक प्रदर्शन। वहां पर चीनी समर्थक भी उपस्थित थे व नारे लगा रहे थे। यह माना जा रहा है कि दिन भर में लगभग 20-25 गिरफ्तारियां हुई है।	लगभग 80 खिलाडियों, उच्च पदस्थों एवं मनोरंजन कर्ताओं, जिसमें पांच बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सर स्टीव रेडग्रेव भी शामिल है, द्वारा लेकर दौडने के बाद मार्ग 02 अरीना पर समाप्त होता है।.