चाइल में राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 6.9 मैग्निटयूड का भूकंप।शनिवार, मार्च 13, 2010बृहस्पतिवार को चाइल के नए राष्ट्रपति सबेस्चियन पिआत्रा के शपथ ग्रहण से ठीक 21 मिनट पहले 6.4 मैग्निटयूड का भूकंप चाइल में आया। यह भूकंप, चाइल में पिछले आधे दशक में सबसे भीषण भूकंप जिसकी तीव्रता 8.8 थी के काफी दिनांे बाद आया। अमरीकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का उत्केन्द्र वालपरैसों के दक्षिण में 135 कि०मी० की दरी पर आया। बाद में इसका उत्केन्द्र ओ' हिगिन्स क्षेत्र में पिचिलेमू तटीय शहर में बताया गया।	किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई लेकिन कुछ रिहायशी धरती कंपन की वजह से घरो से बाहर आ गये। द मियामी हेरल्ड ने खबर दी कि यह भूकंप सात भूकंप पश्चातीय झटकों (आफ्टरशौक्स) में से एक था।	एसोशिएटस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चाइल की नौसेना ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी और तटीय क्षेत्रों के निवासी नागरिकों को ऊँचे स्थलों पर चले जाने को कहा। पर प्रशांत महासागर चेतावनी केन्द्र ने टिप्पणी की कि प्रशांत महासागर को चपेट में लेने वाले विनाशी सुनामी के आने की आशंका नहीं है।.