सेक्रेट्रिएट के प्रमुख युवो डी बोअर ने शुरू से ही इस बात पर जोर दिया कि वास्तविक लक्ष्य-उत्सर्जन कटौती के बारे में सर्वसम्मति की कोई उम्मीद नहीं है। विकसित देशों के लिए एक लक्ष्य तय करने पर भी बहस जारी है। 2012 में लागू होने वाले समझौते की रूपरेखा का निर्णय सन् 2009 तक लेना होगा। यह भी अभी तय नहीं हुआ है कुछ मामलों में मतभेद है।चीन ने उदाहरण के तौर पर पहले हफ्ते ही कहा था कि समझौते का मसौदा तैयार करने का लक्ष्य सन् 2010 होना चाहिए।सबसे अहम मतभेद इस बात पर है कि ई॰ यू॰ और अन्य भागीदार देश चाहते हैं कि 25 से 40 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी का लक्ष्य तय होना चाहिए। जापान केनेडा और अमरीका इस लक्ष्य से सहमत नहीं है।ई॰यू॰ और अन्य मुल्कों का मानना है कि लक्ष्य अभी निर्धारित कर लेना चाहिए जिससे भूमण्डलीय तापक्रम वृद्धि से लड़ने के लिए समय मिल सके किन्तु अमरीका के अनुसार लक्ष्य समझौते पर बहस शुरू होने के बाद निर्धारित होना चाहिए।अभी खबर यह भी आ रही है कि सीन हेरोन जो कि विकिन्यूज के प्रवक्ता हैं, उन्होंने समझौता वार्ता के दौरान एक पाकिस्तानी अधिकारी को कहते सुना कि अमरीका ने नया सुझाव दिया है और अब वह कल से ज्यादा आशावादी हैं। पाकिस्तानी अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन कक्ष में इस बात का खुलासा किया।.मौसम सम्मेलन सोमवार से बाली में शुरूबृहस्पतिवार, 29 नवम्बर, 2007इस वर्ष का संयुक्त राष्ट्र संघ का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन जिसमें सी.ओ.पी.