अमरीका के संघीय न्याय्धीश एल्विन के. हेलरस्टीन ने अबू ग्राएब शोषण काँड से संबन्धित चित्रों और विडियों का निर्मोचन करने को कहा है। इस विडियो, जिसमें ७४ तस्वीरें और ३ विडियो हैं,उन्हें सितम्बर २९ को जारी करने का आदेश दिया। २० दिन अपील का समय भी दिया।
पेन्टागन के प्रवक्ता ब्रयान व्हिटमैन ने जोर देकर कहा कि अमरीका की नीति सभी कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार की है। आगे उन्होंने कहा कि अबू ग्राएब के दुराचार की पूरी जाँच की गई है और जहाँ दुराचार हुआ वहाँ तुरंत कार्यवाही की गई और दोषी पाये ग​ए व्यक्तियों के खिलाफ़ मुकद्दमा चलाया।
यह आरोप लगाया गया कि अमरीका के सैनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी थी जिसमें रक्षा सचिव शामिल हैं। ग्रैनर के वकील ने कहा कि वह उस आग्या का पालन कर रहा था जिसमें पूछताछ स पहले बंदियों पर दया करने के लिये कहा गया था।
जनरल मिलर के वकील ने कहा कि बयान न देने के जनरल के फ़ैसले पर पिछले सालों में उनके अनेक साक्षात्कार हुए हैं और वे कांग्रेस, वकीलों  और फ़ौजी जाँचकर्ताओं को दिये अपने बयान पर टिके हुए हैं।
कार्यकारी निर्माता माइक कैरी ने कहा कि "देटलाइन​" के पास कई सौ तस्वीरें हैं जो अत्याचार होते हुए दिखाती हैं। 
अमरीका के सैनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुच ही महीनों में अबू ग्राएब जेल बन्द हो जाएगी और कैदियों को ईराक की दूसरी जेलों में भेज दिया जाएगा। करीब ४५०० कैदियों को नये शिविर क्रौपर भेज दिया जाएगा जो खास इसी लिए बनाया गया है।
