संयुक्त राष्ट्र के हैती में उपाध्यक्ष ने एजेंसी फ़्रांस प्रेस समाचार एजेंसी को बताया कि जो अमरीकी राहत सामग्री के लिये लाइन बनाकर खड़े होते हैं वे कभी कभी उग्र 
सयुंक्त राष्ट्र ने इसलिये लगभग ३७ बचाव दल हैती भेजे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बैन की मून ने कहा कि इस कार्य के लिये लगभग एक करोड अमरीकी डालर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मि. क्लिंटन से बात की है और उन्होंने मुझे पूर्णसहायता राहत दल भेजने का आश्वासन दिया है। संयुक्त राष्ट्र भी जितनी हो सकेगी मदद करेगा जिससे हैती के लोग इस संघर्ष से बाहर निकल सकें।
मौजूद लोगों ने बताया कि राजधानी पोर्ट-औ-प्रिन्स की सड़कों पर लाशें बिछी हुई थी, गिरती हुई इमारतों की धूल आसमान में फ़ैल गई थी। यह भुकंप राजधानी से केवल १६ कि.मी. की दूरी पर आया और इसकी गहराई केवल १० कि.मी. थी जिसकी वजह से नुकसान अधिक हुआ। इसके बाद लगभग २७ भुकंप पश्चातीय झटके महसूस किये ग​ए। इनमें सबसे तीव्र ५.५ से ५.९ मैग्निट्यूड के थे। सुनामी चेतावनी शुरू में जारी कर दी ग्ऐइ किंतु बाद में इसे हटा दिया गया।
कल ही एक ८४ साल की महिला को उसके घ्र क मलबे में से घायल हालत में निकाला गया। और २१ साल के एम्मान्युस बुसो को एक इज़्रायली खोज दल ने बचाया। उसने बताया कि जब भूकंप आया तब वह नहा कर आ रहा था और दस दिन अपना पेशाब पी कर बिताए। यह अभी मालूम नहीं है कि इज़्रायली दल भी अपने प्रयास रोक देगा कि नहीं।
